फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः जुमा की नमाज पर अलर्ट पुलिस, संगीनों के साए में प्रमुख धार्मिक स्थल

Fri, 03 Jan 2020 02:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद में तैनात सीआरपीएफ और पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में जुमा की नमाज को ध्यान में रखते हुए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी अलर्ट हैं। जुमा से पहले शहर की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फोर्स की मुस्तैदी दिखाई दी। इसके साथ पीएसी,सीआरपीएफ की टीम को मुस्तैद कर दिया गया। प्रमुख धार्मिक स्थलों के बाहर भी फोर्स की मुस्तैदी दिखाई दी। 
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीस दिसंबर जुमा की नमाज के बाद उपद्रव होने की घटना को लेकर पुलिस व प्रशासन काफी संजीदा है। हालांकि अगले जुमा के दिन शहर की प्रमुख मस्जिदों के उलमा इकराम ने सभी नमाजी से एलान किया था कि वह अपने मोहल्लों की मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा करें। शांति से नमाज पढ़ें और शांति से घरों को चले जाएं। उनकी अपील की असर दिखाई दिया था और वह दिन शांतिपूर्ण ढंग से गुजर गया था।

हालांकि शहर में आईजी आगरा जोन ए सतीश गणेश, मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय भी भारी फोर्स के साथ डेरा डाले रहे थे। इस दिन के बाद शहर अपनी रफ्तार में दौड़ने लगा था। जुमा की नमाज को लेकर एक बार फिर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी तैयारी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र कोटला मोहल्ला माता मंदिर,सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद नालबंद चौराहा, उर्वशी तिराहा, राजपूताना चौराहे पर फोर्स की तैनाती रही। जाटवपुरी चौराहा व नगला बरी चौराहे के पास फोर्स की तैनाती रही।

इसके साथ पुलिस एवं प्रशासन के भी अधिकारी भी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में राउंड लेते रहे हैं। हालांकि डीएम चंद्र विजय सिंह एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल एवं एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह,नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह सहित स्टाफ के अधिकारी कर्मचारी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें