फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः लाउडस्पीकर की मांगने गए थे अनुमति, थमा दिए हटाने के नोटिस

Sun, 14 Jan 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद में थानों से मस्जिदों के इमामों को लाउडस्पीकर हटाने के नोटिस थमा ‌दिए गए। इसे लेकर शनिवार को शहरकाजी के कार्यालय पर शहर भर की मस्जिदों के इमाम एकत्रित हुए। 
विज्ञापन


यहां शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली ने कहा कि मस्जिदो के मुतवल्लियों ने लाउड स्पीकर लगाने के लिए प्रशासन को आवेदन दे दिए थे, ताकि वक्त रहते अनुमति मिल सके। फिर भी पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को मस्जिदो के इमामो को नोटिस जारी कर दिए हैं। इससे मस्जिदों के इमाम दहशतजदां हैं। 

उन्होंने कहा कि थानों के माध्यम से फोन करके और सिपाही भेज कर मस्जिद के इमामों को यह जानकारी दी कि आपकी अनुमति आ गई है और अपने थाने पर पहुंच कर अनुमति प्राप्त कर लें। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस तरह अनुमति पत्र न देकर मस्जिदों के इमामों को थाने में हस्ताक्षर करा कर नोटिस थमा दिए। इमामों ने इस तरीके का विरोध किया है। उधर सिटी मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद ने इमामों को आश्वासन दिया कि गलत कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें