फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दबोचा गया पंजाब के शार्प शूटर का गुर्गा, अब इनकी तलाश

Tue, 23 Jan 2018 09:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में काली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस मुठभेड़ में बचकर भागे काली के साथी शार्प शूटर अबधेश यादव उर्फ गब्बर को दिल्ली की द्वारिकापुरी क्राइम ब्रांच की टीम ने गत दिवस उत्तम नगर इलाके से दबोचा था। 
विज्ञापन


गब्बर की दिल्ली में गिरफ्तारी होने से स्थानीय पुलिस को काफी राहत मिली। हालांकि आकाश एवं बंटी की तलाश में दबिश देनेमें जुटी है। वहीं पुलिस की टीमें उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है। 

पंजाब का एक लाख के इनामी काली शिकोहाबाद पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र स्थिति एक मैरिजहोम से दबोचा था,उसके दो साथी भागने में सफल रहे थे। हालांकि काली के मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को ही दिल्ली के द्वारिकापुरी क्राइम ब्रांच टीम ने काली का साथी व शार्प सूटर अबधेश यादव उर्फ गब्बर को गिरफ्तार कर ही लिया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुरानी दिल्ली में स्थित उत्तम नगर स्थित आरजेई आई193/194 में रहता है। वहीं इसके बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

दिल्ली की पुलिस ने गब्बर को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के ही आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।गब्बर की गिरफ्तारी के साथ स्थानीय पुलिस ने दिल्ली में संपर्क साधा है।काली की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मोहाली,राजस्थान के धौलपुर एवं जोधपुर पुलिस ने संपर्क किया था। 

उन्होंने काली को रिमांड पर लेने की पहल की थी। स्थानीय पुलिस काली के भागे हुए  साथी आकाश यादव एवं बंटी यादव की तलाश को दबिश दे रही है। इधर विवेचक अशोक कुमार ने बताया गब्बर को रिमांड पर लेकर उससे मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें