यूपी के फिरोजबाद में कॉलोनी की समस्या को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे लोग गुरुवार चूल्हा-चौका लेकर रोड पर उतर आए।
लोगों ने अपने घरों में खाना नहीं बनाया। साथ ही बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा। उनका कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं होती प्रदर्शन जारी रहेगा।
फिरोजाबाद की श्रीराम कॉलोनी की समस्या यह है कि ये न तो नगर पालिका की सीमा में है न ही नगर पंचायत की सीमा में, इस वजह से लोगों को परेशानी होती है।