फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: नए वित्तीय वर्ष में चहुंमुखी विकास कार्यों पर नगर निगम प्रशासन का फोकस, मेयर ने गिनाईं योजनाएं

Fri, 12 Mar 2021 12:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद की मेयर और नगरायुक्त प्रेसवार्ता के दौरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में ककरऊ कोठी को निकट भविष्य में वीरांगना झलकारी बाई द्वार के नाम से पहचान दिलाई जाएगी। नगर निगम की ओर से 14वें वित आयोग की धनराशि के अवशेष व 15 वें वित्त आयोग के जरिए नगर के विभिन्न वार्डों में सौदर्यीकरण, जीर्णोद्वार एवं नव निर्माण कार्य संपन्न होंगे। इसमें सड़क व अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। महापौर नूतन राठौर ने गुरुवार को 37 करोड़ 60 लाख, 38 हजार 813 रुपये की लागत वाले विभिन्न कार्यों का विवरण दिया। इस दौरान नगर आयुक्त विजय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


महापौर और नगर आयुक्त ने नगर निगम में संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान ककरऊ कोठी पर झलकारी बाई द्वार बनाए जाने की घोषणा की। महापौर ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 14 वें वित्त आयोग की अवशेष छह करोड़ 42, लाख 99 हजार 155 रुपये एवं 15वें वित्त आयोग से मिली 31करोड़ ,17 लाख 39 हजार 657 रूपये से होने वाले विकास कार्यों, जीर्णोद्धार एवं सौदर्यीकरण कार्यों का खाका प्रस्तुत किया।

इस धनराशि से से लेबर कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान पार्क का सौदर्यीकरण कराने के अलावा सती आश्रम पर जनोपयोगी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं प्लास्टिक बेस्ड कचरा मैनेजमेंट के लिए नगर निगम जरूरी उपरकरण जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर, टेंपो व हथठेला आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन महत्वपूर्ण कार्यों को मिली हरी झंडी
- निगम क्षेत्र में शामिल 13ग्राम पंचायतों व 16 पार्कों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
- कोहिनूर रोड,शीतला खां,नगला भाऊ से ब्लाक सदर तक के अलावा 15 प्रमुख सड़कों का जीर्णोद्धार
- ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 20 परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय, रेंप, अत्याधुनिक किचिन के अलावा पेयजल व्यवस्था
- सभी 70 वार्डों में प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी लाइट स्थापित कराने का लक्ष्य

दो मदों में खर्च की जाएगी 15वें वित्त आयोग की धनराशि
15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि को दो मदों में खर्च किया जाएगा। अनटाइड ग्रांट 15 करोड़ 85 लाख 19 हजार 657 हजार रुपये से कुल 159 कार्य स्वीकृत किए हैं। वहीं टाइड ग्रांट से 15 करोड़ 32 लाख 39 हजार 657 रुपये की लागत वाले पेयजल व्यवस्था में सुधार एवं स्वच्छता पर खर्च होंगे।

भारत माता पार्क एवं सुभाष तिराहा का सौदर्यीकरण 
इसी साल नगर निगम गांधी पार्क में स्थापित गांधी की प्रतिमा एवं भारत माता पार्क में सौदर्यीकरण कराएगा। इसके अलावा जैन मंदिर के पास सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के इर्द-गिर्द सौदर्यीकरण कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें