फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में कासगंज जैसे हालात बनाने की साजिश, कई घंटे इंटरनेट सेवाएं की गईं बंद

Sat, 17 Feb 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
सदर तहसील में दफ्तर बंद कराते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद में थाना उत्तर के एसओ लोकेश भाटी से विवेकानंद चौराहे पर गुरुवार रात हाथापाई के मामले में माहौल खराब करने की साजिश की जाने आशंका प्रशासन को सता रही है। प्रशासन इसको लेकर पहले से सतर्कता बरत रहा है। 
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार शाम को 5:00 से रात 9:30 बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक ला दी गई। ताकि किसी भी तरह से माहौल खराब न हो। 

प्रशासन को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं यहां भी कासगंज जैसे हालात न पैदा हो जाएं। इसलिए प्रशासन ने यह तय किया था कि शुक्रवार को सुबह से दिन में जुमे की नमाज तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन प्रशासन ने ऐसा नहीं किया। हालांकि सुरक्षा-व्यवस्था के बंदोबस्त पुख्ता किए थे। शाम को इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाने की वजह से फेसबुक, व्हाट्सएप और तमाम सेवाएं बंद रहीं। 

बता दें कि थाना उत्तर के एसओ लोकेश भाटी से विवेकानंद चौराहे पर गुरुवार रात हाथापाई के मामले में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं सहित 15-20 अन्य के खिलाफ मारपीट, अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा और बलवे धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।  

पुलिस ने दबिश के दौरान भाजपा नेता लकी गर्ग का आवास सील कर दिया है। दूसरा मुकदमा नई बस्ती याकूब खां वाली गली निवासी इमरान की तहरीर पर पांच छह अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें