फिरोजाबाद डीमए लोगों को जागरूक करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद डीएम चंद्रविजय सिंह ने लखनऊ से आई मेडिकल टीम एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिले में डेंगू, मलेरिया, वायरल की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने लापरवाही बरतने पर पीएचसी सैलई के प्रभारी चिकित्साधिकारी, एक चिकित्सक व पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. रुचि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
जिले में डेंगू, मलेरिया और वायरल की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से डीएम चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने नगरीय क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू, मलेरिया, वायरल की रोकथाम के प्रभावी नियंत्रण के लिए मंथन किया। डीएम ने डेंगू, मलेरिया एवं वायरल जैसी आपदा के समय अपने कार्य में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैलई के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गिरीश श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ प्रकाश और पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. रुचि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश सीएमओ को दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने पीएचसी, सीएचसी से रैंडम बीस-बीस ब्लड सैंपल एकत्रित कर जिला अस्पताल भिजवाएं और स्पेशल गाड़ी से लखनऊ पीजीआई भेजे जाएं। डीएम ने सभी पीएचसी, सीएचसी पर जिलास्तरीय अफसरों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया जाए। कहा कि नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि डेंगू, मलेरिया और वायरल की रोकथाम के इंतजामों की जानकारी देंगे। सीडीओ चर्चित गौड़, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी, डीएसटीओ एसके दीक्षित, डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:
आगरा: बॉलीवुड के 'कमांडो' ने देखा ताजमहल, बदले लुक के बाद भी दर्शकों ने पहचाना, देखें तस्वीरें
फिरोजाबाद: डेंगू-वायरल से 11 की और मौत, 73 लोग हार चुके हैं जिंदगी से जंग