फिरोजाबाद में 24 घंटे में दो चिकित्सक समेत 80 नए मरीजों को संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 100 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। सभी मरीज होम आइसोलेशन में थे। अब कुल सक्रिय मामले 739 हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
कोरोना के केस अब देहात क्षेत्र में ज्यादा निकल रहे हैं। गांव जहानपुर, नगला स्वेटा, नगला सुखी, चिमरारी, नगला मेवा, एका, खैरगढ़ मे कोरोना के मरीज मिले हैं। नगला बनी, कपावली, मोहल्ला हनुमान गंज, बड़ी छपैटी, नगर निगम, रामनगर, टीला पठार वाली गली, बोधाश्रम, रामनगर, खेड़ा मोहल्ला में कोरोना के मरीज मिले हैं। दीदामई, महावीर नगर, आसफाबाद माता वाली गली, सुहागनगर, रामगढ़ पुलिया गली नंबर तीन, मोहल्ला दुली, भीम नगर, हिमांयुपर, आर्य नगर, जलेसर रोड, सुहागनगर, मोहम्मद गंज में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जज कंपाउंड में एक और मरीज सामने आया। डीएम कंपाउंड में भी एक अधिकारी, शिकोहाबाद के मेला वाला बाग, मीरा कॉलोनी में कोरोना के मरीज मिले हैं। सिरसागंज के करहल रोड, कृष्णा नगर में कोरोना के केस मिलने से अफरा तफरी की स्थिति है। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना के 80 केस सामने आए हैं। 100 मरीज ठीक हो गए हैं, जो होम आइसोलेशन में भर्ती थे।
कंट्रोल रूम में तैनात हैं चिकित्सक
सीएमओ कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में तैनात दो चिकित्सक कोरोना संक्रमित मिले। इसकी जानकारी मिलने पर ड्यूटी पर तैनात शिक्षक और कर्मचारियों को मिली तो सभी घबरा गए। कोई भी कंट्रोल रूम में प्रवेश करने को तैयार नहीं था। इससे कुछ देर कामकाज प्रभावित रहा। कंट्रोल रूम को सैनिटाइजर कराया गया। इसके बाद ही कर्मचारियों ने प्रवेश किया। इधर, कई शिक्षक कंट्रोल रूम से अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए बीएसए कार्यालय पहुंचे। हालांकि बीएसए के न मिलने पर शिक्षक वापस लौट आए।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पहुंचे वृंदावन: भूपेश बघेल ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, कांग्रेस की जीत के लिए की प्रार्थना