फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: एक माह बाद 24 घंटे में मिले सबसे कम मरीज, एक संक्रमित की मौत, 45 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Mon, 17 May 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

24 घंटे में 45 नए संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या 112 और संक्रमितों का आंकड़ा 8224 हो गया है। जिले में सक्रिय केस घटकर महज 809 रह गए हैं। इनमें से 132 मरीजों का ही अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण से फिरोजाबाद में एक और मरीज की मौत हो गई और 24 घंटे में 45 नए संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या 112 और संक्रमितों का आंकड़ा 8224 हो गया है। जिले में सक्रिय केस घटकर महज 809 रह गए हैं। इनमें से 132 मरीजों का ही अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जसराना निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की सौ शैय्या कोविड अस्पताल में रविवार को मौत हो गई। विगत दिनों रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर, मोहल्ला खेड़ा में 30 वर्षीय युवक, रजावली टूंडला में 63 वर्षीय पुरुष, नगला खंगर में 70 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। टूंडला के गांव आनंद नगर, रति गढ़ी, नगला बीच में भी नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। नगला चूरा, सोराम गढ़ी, नगरिया फारौल, टूंडला के महावीर उपवन, एफएच मेडिकल कॉलेज, हाईवे रीजेंसी टूंडला, देवनगर, नगला सिंघी में भी पॉजिटिव केस मिलने की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है। गढ़ी हंसराम, हिरनऊ, नगला खुंदारी में भी नए केस मिले हैं।

ब्लैक फंगस की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
रवि यूनिटी अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस जैसे लक्षण की महिला की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को पहुंची। मेडिकल कॉलेज की टीम ने महिला का परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक तौर पर मसल्स पैरालाइसिस से पीड़ित माना है। जांच टीम ने रिपोर्ट बनाकर अस्पताल को दी और महिला को शहर के बाहर रेफर करने के निर्देश दिए। इधर, शहर का एक युवक को ब्लैक फंगस के लक्षण होने पर मरीज और उसके परिजनों ने नेत्र चिकित्सक से संपर्क साधा। नेत्र चिकित्सक ने युवक को दिल्ली रेफर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक फंगस: मथुरा में संक्रमण से निपटने को सर्विलांस टीम का गठन, बरतें ये सावधानियां
कासगंज में कोरोना : दो महिलाओं की संक्रमण से मौत, 15 नए संक्रमित मिले, जानिए कहां मिले नए पॉजिटिव मरीज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें