आगरा से कानपुर के बीच बन रहे सिक्स लेन पर अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ भाजपा के विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी धरने पर बैठ गए हैं।
विधायक का कहना है कि ग्रामीण की मांग वाजिब है। यदि उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।
कानपुर से फिरोजाबाद के बीच सिक्सलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। फिरोजाबाद में ललाई गांव के लोग वहां अंडरपास बनवाने की मांग कर रहे हैं।