फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने शादी किया इंकार तो प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम, फिर हुआ ये

Thu, 29 Mar 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Marriage
विज्ञापन
आगरा में शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। प्रेमिका आत्महत्या की कहने लगी। इस पर युवक के परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। 
विज्ञापन


दो घंटे तक थाने में पंचायत चलती रही। इसके बाद युवक के परिवारीजन शादी के लिए राजी हो गए। न्यू आगरा की रहने वाली युवती की ननिहाल शाहगंज क्षेत्र में है। 

युवती एक साल पहले अपनी नानी के पास रहने आई थी। इसी बीच उसका प्र्रेम संबंध घर के पास ही रहने वाले युवक से हो गया। युवक जूता कारीगर है। दोनों मिलने जाते थे। 
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन पहले उसने शादी की बात की। मगर, अब मना करने लगा। दो सप्ताह पहले भी बाहर ले गया था। 

जब उसने बात की तो मना कर दिया। अब मिलता भी नहीं है। बुधवार दोपहर को युवती युवक के घर पहुंच गई। हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देखकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। 

युवक के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। इस पर युवती ने कहा कि वह जान दे देगी, लेकिन प्र्रेमी के घर से नहीं जाएगी। फिर युवक के भाई ने पुलिस को सूचना दी। यूपी-100 की पीआरवी युवक और युवती को थाना शाहगंज ले आई। 
विज्ञापन

हो गए रजामंद

दोनों के परिजन भी आ गए। युवक का कहना था कि युवती उसके पीछे पड़ी है। वह शादी नहीं कर सकता। उसके बुलाने पर वह चला जाता था। बाद में परिवारीजनों ने थाने पर बातचीत की। 

इसमें शादी करने का फैसला किया। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि दोनों पक्षों ने लिखकर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। दोनों की शादी करा देंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें