जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार रात साढ़े सात बजे उनका पार्थिव शरीर शिकोहाबाद स्थित आवास रमेश नगर में पहुंचा, तो सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पू
र्व सैनिक सूबेदार मेजर रामवीर सिंह, आरपी यादव, रामसेवक, दाताराम, कमलेश, अनवर सिंह, ज्ञानी राम, रामौतार, हवलदार ध्रुवजीत और सुभाष के साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश यादव ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शव को उनके पैतृक गांव फतेहपुर ले जाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।
दो भाइयों में सबसे बड़े थे राजेश
मृतक राजेश दो भाइयों में सबसे बड़ा थे। राजेश के पिता शिशुपाल मध्य प्रदेश पुलिस में एसआई से रिटार्यड हैं। छोटा भाई पंकज घर पर खेती करके परिवार का भरण पोषण कर रहा है। जबकि उनकी बहन दीक्षा इंदौर में अध्यापक के पद पर तैनात है। राजेश की पत्नी और पुत्र राज व बेटी रानू का रो-रोकर बुरा हाल है।