जुमा की नमाज पुलिस और प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय एवं आईजी जोन ए सतीश गणेश शहर में ही कैंप किए रहे। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद नमाजी घरों की ओर रवाना हो गए।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीते शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद गुस्साई भीड़ ने नालबंदान चौराहे पर उपद्रव किया था पथराव,फायरिंग,पेट्रोल बम फेंकने के साथ पुलिस की जीप, बैगनआर,टाटा मैजिक के साथ पुलिस के जवानों व मीडियाकर्मियों की बाइकों को आग के हवाले किया था।बवाल के बाद पुलिस प्रशासन इस जुमा को लेकर हाईअलर्ट पर था।
एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय, आईजी जोन ए सतीश गणेश ने एक दिन पूर्व शहर की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया था।