फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: साधू समझकर जिस पर भरोसा कर बैठा छात्र, हकीकत सामने आई तो उड़ गए होश

Tue, 06 Sep 2022 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

स्कूल से घर लौट रहे छात्र को साधू पर विश्वास करना महंगा पड़ गया। जिसे वह साधू समझ रहा था, कुछ ही देर में उसकी हकीकत सामने आ गई। वह छात्र को अगवा करने का प्रयास कर रहा था। छात्र ने शोर मचाया तो शातिर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
child demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मिरहची में साधू के वेश में आए व्यक्ति ने विद्यालय से पढ़कर घर वापस लौट रहे एक छात्र को अगवा करने का प्रयास किया। बच्चे के चीखने-चिल्लाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण वहां आ गए। इस पर बच्चे को छोड़ साधू वेशधारी शातिर भाग गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला गुमानी निवासी छोटेलाल का 6 वर्षीय पुत्र यशपाल पास के ही गांव आजमपुर के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 का छात्र है। छोटेलाल ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे यशपाल विद्यालय से घर लौट रहा था। नगला गुमानी व आजमपुर के बीच साधू के वेश में आए एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ ले जाने लगा। इस पर यशपाल जोर से चीखने-चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े। 

लोगों को आता देख छात्र को छोड़कर अपराधी भाग गया। एक ओर जहां यशपाल के सुरक्षित बचने से परिजन ने राहत की सांस ली। वहीं गांव के लोग इस तरह की घटना को लेकर आशंकित हो गए हैं। थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह का कहना है कि ऐसी कोई भी घटना मेरे सज्ञान में नहीं है। न ही थाने में ऐसी कोई तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें