बेटे को फोन पर दी धमकी
डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एक हमलावर परम उर्फ काके है। उसने घटना के कुछ देर बाद बेटे को फोन किया। कहा कि मैं काके बोल रहा हूं। बेटे ने पूछा कि कौन काके। इस पर कहा कि दो फायर में ही भूल गया कौन काके? हम तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद फोन कट गया। घटना के बाद से परिवार दहशत में हैं। वह पूरी रात डरे रहे।
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। काके की तलाश की जा रही है। घटना पर कॉलोनी के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि एक बार पुलिस पहुंच गई थी, इसके बावजूद हमलावर ने फायरिंग की। यह खुली गुंडई है।
शादी में हुआ था चेतन से विवाद
डॉ. देवेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि एक शादी समारोह में बेटा गया था। तब काके उर्फ परम अपने साथियों के साथ नशे में हंगामा कर रहा था। उसने उसे टोक दिया। उसकी कहासुनी हो गई थी। तब भी काके ने धमकी दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि काके के खिलाफ पूर्व में भी जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे जेल भेजा गया था। वह जमानत पर बाहर आया है। उसकी तलाश की जा रही है। वह पंजाब का रहने वाला है। यहां पर रह रहा है।