फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल की पश्चिमी गेट पार्किंग के पास फायरिंग, भाग निकला कार सवार; लखनऊ से पकड़ा गया

Mon, 30 Jun 2025 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल की पश्चिमी गेट पार्किंग के बाहर बैरियर पर गाड़ी ले जाने से रोकने पर कार सवार युवक ने फायरिंग कर दी। बैरियर से कार को आगे ले जाकर दो राउंड फायरिंग कर कार सवार भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग पर सोमवार की सुबह बैरियर पर कार को रोकने से गुस्साए युवक ने रिवाल्वर से तीन बार फायर किए। इससे पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस पूरे दिन घटना को छिपाए रही लेकिन सात घंटे में लखनऊ के मानक नगर इलाके में आरोपी पंकज कुमार को पकड़ लेने का दावा किया। वह आजमगढ़ का निवासी है।
विज्ञापन


ताजमहल के यलो जोन स्थित पश्चिमी गेट के बैरियर पर ताज सुरक्षा पुलिस का पहरा रहता है। सोमवार की सुबह भी बैरियर पर 6 पुलिसकर्मी थे। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। पुलिस ने बताया कि मथुरा नंबर की एक कार पश्चिमी गेट पार्किंग से अमरूद टीला तक पहुंच गई।

पुलिस ने बैरियर पर कार को रोक दिया। कार सवार युवक पुलिस से उलझ गया। खुद को वीआईपी बताकर कार के साथ आगे जाने की जिद करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया कि आगे कार नहीं जा सकती। कार को लौटा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां से लौटने पर पश्चिमी गेट पार्किंग के पास कार सवार ने तीन बार हवाई फायर किए। अचानक फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। आरोपी कार सहित भाग गया। फायरिंग की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मामला लखनऊ तक पहुंचा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पहले तो पुलिस पूरे मामले पर पर्दा डालती रही। फायरिंग होने की बात से ही इन्कार कर दिया। शाम को पुलिस ने घटना का 7 घंटे में खुलासे का दावा किया। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि सीसीटीवी की मदद से कार की पहचान की गई। कार चालक को हिरासत में लिया गया। कार चालक ने पुलिस को बताया कि वह गोवर्धन में टैक्सी चलाता है। सुबह गोवर्धन से पंकज नाम का युवक कार से ताजमहल आया था। घटना के बाद उसने युवक को एत्मादद्दौला के पास छोड़ दिया था।

युवक वहां से दूसरी कार में बैठकर चला गया था। सीसीटीवी से पता चला कि जिस कार से युवक गया वह लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गई थी। आगरा पुलिस ने कार की सूचना कन्नौज, उन्नाव और लखनऊ पुलिस को दी। लखनऊ में मानक नगर थाना पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज कुमार सिंह बताया। वह मूलत: बलरामपुर काॅलोनी, आजमगढ़ का निवासी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी मनोरोगी है। पिछले 20 साल से उसका लखनऊ स्थित नूर मंजिल मनोरोगी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गोवर्धन में परिवार को छोड़कर आया था
आरोपी पंकज कुमार सिंह अपने परिवार के साथ गोवर्धन आया था। पुलिस को जानकारी मिली है कि सुबह परिवार से विवाद के बाद वह अकेला ही आगरा आया था। भाड़े पर कार ली थी। पुलिस ने रोका तो गुस्से में फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोलियां हवा में चलाई गई थीं। जिस रिवाल्वर से गोली चलाईं, वह लाइसेंसी बताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें