फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की जमीन को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। गांव जासमई नगला नाद में ग्राम समाज की भूखंड पर कब्जे को लेकर दो पक्ष के लोगों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। मारपीट में दोनों पक्ष के दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व प्रधान पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जासमई नगला नाद में करीब ढाई बीघा ग्राम समाज के भूखंड खलिहान के नाम पर दर्ज है। जमीन पर गांव के पूर्व प्रधान राज बहादुर सिंह और राजन सिंह का अपना अपना कब्जा है। दोनों के बीच भूमि पर पूर्ण स्वामित्व को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। रविवार को दोनों पक्ष के बीच उक्त विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। रात करीब नौ बजे एक बार फिर स्वामित्व के विवाद में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। मारपीट के साथ ही दोनों ओर से करीब 20 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। गोलियां चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों में कैद हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान राजबहादुर पक्ष के राजेंद्र सिंह पुत्र सोनपाल, अजय पुत्र हरीशंकर, सरमन पुत्र नरेश सिंह दूसरे पक्ष के राजन, प्रदीप, रिशू, रॉकी पुत्र अनिल, सतेंद्र सिंह पुत्र रघुनंदन सिंह, हरेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल अजय और रॉकी का मेडिकल कराया। पूर्व प्रधान की ओर विपक्षियों के विरुद्ध तहरीर देकर जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से समचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्व प्रधान की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें