मांट(मथुरा)। थाना मांट के गांव नन्द नगरिया निवासी हरीश, राधा,पूजा,अजय सहित कई मजदूर गांव विवावली में मजदूरी पर धान की रोपाई कर रहे थे तभी सोनू,रूपा और संतोष ने शराब पीकर मजदूरों से मारपीट कर दी जिससे सभी घायल हो गए। जिसकी शिकायत करने थाना मांट पहुंचे हरीश ने बताया कि बिना किसी बात को लेक्ट झगड़ा किया है।पुलिस ने मजदूरों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।