फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर को पुत्ररत्न की प्राप्ति पर थाने में जश्न, हुई 25 राउंड फायरिंग

Wed, 24 May 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
इंस्पेक्टर को पुत्र रत्न की प्राप्ति की इतनी खुशी हुई की थाने परिसर में ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यही नहीं उनका साथ अन्य सहयोगियों ने भी दिया। इस दौरान जमकर पार्टी भी हुई। मामला है करहल थाने का। घटना हालांकि चार दिन पुरानी है लेकिन यह पार्टी और ताबड़तोड़ फायरिंग अभी तक क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। एसपी राजेश एस का कहना है कि यदि ऐसा हुआ है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार करहल थाने में तैनात इंस्पेक्टर शमशेर सिंह के यहां रविवार को पुत्र हुआ है। सूत्रों की मानें तो इसकी जानकारी जैसे ही फोन पर इंस्पेक्टर को मिली तो उन्होंने खुशी के चलते दिन में ही अपनी सर्विस पिस्टल से थाना परिसर में ही हवाई फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि अन्य सहयोगियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने भी थाना परिसर में फायरिंग शुरू कर दी। 

इस दौरान सरकारी असलहों के अलावा निजी हथियार भी प्रयोग किए। थाने में लगभग 20-25 राउंड फायरिंग हुई। इसके चलते वहां से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए। कुछ लोग तो शाम को वास्तविकता जानने के लिए थाने में भी पहुंचे। वहां जाकर जब हकीकत पता लगी तब उन्होंने राहत की सांस ली। हालांकि उक्त पार्टी के बाद से इंस्पेक्टर छुट्टी पर चल रहे हैं। इस संबंध में एसपी राजेश एस का कहना है कि यदि थाना परिसर में इस प्रकार फायरिंग कर खुशी मनाई गई है तो इसकी जांच की जाएगी। यदि बात सही निकली तो संबंधित इंस्पेक्टर और अन्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें