फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा के दौरान युवक ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। नहर पुल गैलानाथ के पास चल रही भागवत कथा में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शराब के नशे में धुत युवक ने हंगामा करते हुए फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन

कस्बा में नहर पुल गैलानाथ के पास श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम पंडाल में निराला शास्त्री का पाठ कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार तभी गांव महादेवा निवासी युवक उत्तम सिंह शराब के नशे में धुत होकर वहां आ पहुंचा। उसने आते ही हवन कुंड से छेड़छाड़ कर की। शराबी का यह बर्ताव देख वहां मौजूद श्रद्धालु आक्रोशित हो गए। विरोध होता देख शराबी ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। इससे कथा स्थल पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। जिसे पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से थाने में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें