आगरा। शहर में आतिशबाजी की बिक्री 18 से 22 अक्तूबर के बीच होगी। इसके लिए सात स्थान चिह्नित किए गए हैं। आवेदकों को 10 हजार रुपये धरोहर धनराशि का बैंक ड्राफ्ट प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन के नाम जमा करना होगा। इसके बाद आवेदन के लिए पुलिस उपायुक्त नगर कार्यालय में ड्राफ्ट की रसीद लगानी होगी।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 11 से 13 अक्तूबर तक सुबह 10 से 4 बजे के बीच आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। एक जगह के लिए एक ही आवेदन मान्य होगा। एक से अधिक होने पर निरस्त कर दिए जाएंगे। 15 अक्तूबर को लॉटरी के माध्यम से अस्थायी लाइसेंस का आवंटन होगा।
दुकान 10 फीट चाैड़ी और 10 फीट लंबी होनी चाहिए। इसके लिए आवेदक को ही खर्च करना होगा। आवंटित स्थल का किराया आवंटन के बाद कार्यालय में जमा करना होगा। दुकान के लिए एनओसी भी लेनी होगी। इसके साथ ही अग्निशमन के इंतजाम भी करने होंगे। चयनित स्थलों में जीआईसी के खाली मैदान में 25, सेक्टर 11 व 15 के पार्क में 50, बैप्टिस्ट हायर सेकंडरी स्कूल के खाली मैदान में 10, कंपनी गार्डन में 17, शक्ति नगर में 10, मेहताब बाग पार्किंग के सामने 80 और यमुना किनारा कारीडोर पार्क में 16 लाइसेंस आवंटित किए जाएंगे।