फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ढाबे पर फायरिंग करने वालों की हुई शिनाख्त, पुलिस ने एक को दबोचा; चार की तलाश जारी

Sat, 28 Dec 2024 01:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में ईदगाह के पास ढाबे पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पहचान लिया है। एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

 
विज्ञापन
ढाबे पर फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ईदगाह स्थित ढाबे पर 18 दिसंबर की रात मथुरा के बदमाशों ने फायरिंग की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनका खाना देने के लिए ढाबा संचालक से विवाद हुआ था। आरोपी के चार साथी फरार हैं। गिरोह जमीनों पर कब्जे कराने का काम करता है।
विज्ञापन


ईदगाह बस स्टैंड के पास शाहगंज निवासी जीतू का ढाबा है। रात करीब 2:30 बजे कार से कुछ लोग ढाबा पर आए थे। ढाबा बंद हो चुका था। संचालक के खाना देने से मना करने पर युवकों ने विवाद किया। संचालक की पिटाई की। विरोध पर फायरिंग भी की। गोली लगने से संचालक गोली घायल हो गया था। सीसीटीवी फुटेज में कार का नंबर मिला। उसी आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी।

एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि कैंट चौराहे के पास एक आरोपी को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबलू जाट बताया। वह मथुरा के थाना जैत क्षेत्र स्थित नगला मोरे का है। उसने बताया कि वह अपने साथी मथुरा के कोसीकलां निवासी सचिन उर्फ सच्चो, वृंदावन निवासी मुकेश सैनी उर्फ मुकेश माफिया, अभय यादव और कोसीकलां के नरेंद्र उर्फ नंदू के साथ था। भूख लगने की वजह से ढाबा पर रुके थे। वह बंद होने वाला था, बंद नहीं हुआ था। संचालक के गलत बर्ताव करने से विवाद हुआ।
विज्ञापन


कार में लेकर चलते हैं हथियार
एसीपी ने बताया कि आरोपी के साथियों का आपराधिक इतिहास है। वह जमीनों पर कब्जे कराने का काम करते हैं। कार में हथियार लेकर चलते हैं। बबलू ने ही तमंचे से फायर किया था। उससे तमंचा, दो कारतूस और कार बरामद की गई है। फरार लोगों के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें