फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सात घंटे तक धधकती रही जूता फैक्टरी में लगी आग, रात भर लगी रहीं छह से अधिक दमकल गाड़ियां

Sun, 10 Sep 2023 11:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा में जूता फैक्टरी में लगी आग सात घंटे तक धधकती रही। छह से अधिक दमकल गाड़ियां रात भर इसे बुझाने में लगी रहीं। 
विज्ञापन
Agra News: जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के सिकंदरा में शास्त्रीपुरम स्थित डर्बी फुटवियर एक्सपोर्ट में शनिवार रात को लगी आग 7 घंटे बाद काबू पाया जा सका। इमारत को भी नुकसान हुआ है। हादसे के बाद से मालिक सदमे में हैं। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने की आशंका है।

विज्ञापन


जितेंद्र त्रिलोकानी की जूता फैक्टरी है। फैक्टरी में तकरीबन 250 कर्मचारी काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रात तकरीबन 8:30 बजे फैक्टरी बंद करके गए थे। एक घंटे बाद आग लगने की सूचना आई। भूतल पर ऑफिस बना हुआ था, जबकि प्रथम और द्वितीय तल पर मशीनें लगी थीं। तीनों तलों पर आग लगी हुई थी। चमड़े की कतरन रखी होने की वजह से आग धधकती रही। 

यह भी पढ़ेंः- तलाकशुदा महिला से हैवानियत: बंधक बनाकर लूटी आबरू, बोला-'मुंह खोला तो श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करके फेंक दूंगा'
विज्ञापन
विज्ञापन


आग तड़के तकरीबन 4:30 बजे आग पर काबू किया जा सका। फैक्टरी में लगे अग्निशमन उपकरणों से भी आग बुझाने की कवायद की गई। त्रिलोकानी ने बताया कि फैक्टरी में एक्सपोर्ट का माल तैयार है। यह जल्द ही जाने वाला था। मगर, आग में जल गया। उधर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह के मुताबिक, आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें