फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का अंतिम सोमवार: कासगंज के शिव मंदिर में ये क्या हुआ...,भक्तों को नहीं हो रहा यकीन; लोटे से निकलने लगी आग

Mon, 28 Aug 2023 04:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान मंदिर में रखे एक लोटे से आग निकलने लगी। ये देख मंदिर में आए भक्त हैरान रह गए। हैरानी की बात ये  है कि ये लोटा खाली था। 
 
विज्ञापन
कटरेश्वर मंदिर में रखे लोटे से निकलती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरोंजी के कटरा बाजार स्थित शिव मंदिर में जो कुछ भी हुआ, लोगों को उस पर यकीन नहीं हो रहा है। मंदिर में भक्तों की भीड़ भोलेबाबा का पूजन कर रही थी, इसी दौरान वहां रखे एक लोटे से आग की लपटें निकलने लगीं। ये देख मंदिर में मौजूद लोग हैरान थे। खाली लोटे से आग की लपटें निकलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए। करीब आधा घंटे बाद ये आग शांत हुई। 

कटरेश्वर महादेव मंदिर का है मामला

तीर्थनगरी सोरोंजी के कटरा बाजार स्थित कटरेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करते समय श्रद्धालु अचंभित रह गए। जब मंदिर में कोने में रखे एक लोटे से अचानक अग्नि प्रज्वलित होने लगी। यह बात सुबह दस बजे की है। यह नजारा देखकर जब श्रद्धालु लोटे के समीप पहुंचे तो वह खाली था। उसमें कुछ भी नहीं था। 

विज्ञापन

लगने लगे हर-हर महादेव के जयकारे

कुछ श्रद्धालु इसे भोले का चमत्कार मानते हुए हर हर महादेव के जयकारे लगाने लगे। बड़ी संख्या में लोग यह दृश्य देखने मंदिर में पहुंच गए। श्रद्धालु अभिषेक वशिष्ठ ने बताया कि लोटे में पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन अग्नि नहीं बुझी। आधे घंटे बाद स्वतः ही लोटे से आग की लपटें निकलना बंद हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें