फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड: आसमान से बरसी आग, 48 डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी ने एक बार फिर अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 48 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। दिनभर आसमान से आग बरसती रही। गर्मी इतनी अधिक रही कि लोग राहत पाने के लिए छटपटाते रहे, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। रात में भी लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार को गर्मी अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए चरम पर पहुंच गई। सुबह से ही सूरज ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग घरों से निकलने में परेशान हुए। दोपहर एक बजे तक तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिनभर आसमान से आग बरसती रही, जिसने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी से छटपटाते हुए लोग राहत पाने की कोशिश करते रहे लेकिन नहीं मिल सकी। तापमान इतना अधिक था कि पंखे और कूलर भी बेकार हो गए। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके चलते रात भी गर्म रही।
बीते वर्ष से नौ डिग्री अधिक
एक साल पहले 15 मई के दिन के तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। इस बार अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
बढ़ेगी परेशानी
बढ़ते तापमान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। डर है कि इसी तेजी के साथ तापमान बढ़ता रहा तो जल्द ही अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। बारिश ही गर्मी से लोगों को राहत दिला सकती है, जिसके फिलहाल आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

खेतों में सूख रहीं फसलें
गर्मी से खेतों में खड़ी फसलें भी सूख रही हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वर्तमान में खेतों में मक्का, उर्द, मूंग और मूंगफली की फसलें लगी हैं। सिंचाई करने के लिए किसानों पर खर्च अधिक पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें