फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड, 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को गर्मी ने बीते दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान अप्रैल माह के अंतिम दिन 47 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान से दिनभर आग बरसती रही और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल करती रहीं। बारिश न होने से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

मार्च से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। अभी तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन शनिवार को ये रिकॉर्ड तोड़कर 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ये सीजन का सबसे अधिक तापमान है। अप्रैल माह में बीते दस सालों में कभी तापमान इतना अधिक नहीं रहा। शनिवार को सुबह सात बजे से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर तक तापमान शीर्ष पर पहुंच गया। दिनभर लोग तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच झुलसते रहे। बाजार हो या बस स्टैंड सभी जगह लोग पसीने से तरबतर और बेहाल रहे।
नहीं मिली राहत
गर्मी इतनी तेज थी कि घर से बाहर निकलते ही लोगों का गला सूखने लगता। लोग दिन भर पंखे और कूलर के सहारे गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। वहीं शाम को भी न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने से रात भी गर्म रही।
विज्ञापन

---
38 से 47 पर पहुंचा
अगर बीते वर्ष 30 अप्रैल से वर्तमान तापमान की तुलना करें तो इसमें एक उछाल आया है। बीते वर्ष अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था, जो इस बार 30 अप्रैल को नौ डिग्री सेल्सियस बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस रहा। ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं, अगर ऐसे ही तापमान बढ़ता रहा लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी।
---
बिजली कटौती बनी परेशानी
बिजली कटौती भी लोगों की परेशानी का कारण बन रही है। दिन और रात कटौती हो रही है। वहीं अधिकतम तापमान के चलते ट्रांसफार्मर आदि भी खराब हो रहे हैं, जिससे आपूर्ति बाधित होती है।
विज्ञापन

---
इन बातों का रखें ध्यान
-तेज धूप में निकलने से बचें।
-फुल आस्तीन के कपड़े पहनें।
-सिर को गमछे, कपड़े से ढकें।
-पानी पीते रहें, हल्का भोजन करें।
-दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें