फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हविलिया मैदेपुर में 10 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
13एमएनपी-17-अजीतगंज के हविलिया मेरापुर में गेहूं की फसल में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हविलिया मैदेपुर में 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद दो पक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हविलिया मैदेपुर में सोमवार की दोपहर ओमप्रकाश यादव के खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच आग सुधादेवी के खेत तक पहुंच चुकी थी। आग में उनकी भी फसल जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग को बुझाया। इस बीच एक दूसरे पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए ओमप्रकाश व रघुराज पक्ष के लोगों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में ओमप्रकाश पक्ष के जजवीर और युदवीर, रघुराज पक्ष से सुभाषा देवी, अंकित, विवेक और अमित घायल हो गए। ओमप्रकाश पक्ष की ओर से रघुराज पक्ष पर आग लगाने का आरोप लगाया गया है। वहीं रघुराज ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने घर में आकर मारपीट की। फंसाने के उद्देश्य को लेकर अपने खेत में आग लगा ली। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई।
वहीं शहर के पॉवर हाउस रोड स्थित जल निगम कार्यालय परिसर में सोमवार को दोपहर बाद झाड़ियों में आग लग गई। कार्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मी तुलाराम ने धुआं उठता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंच दमकल ने समय रहते पर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पर पुलिस व फायर बिग्रेड ने काबू किया। दोनों पक्ष के बीच मारपीट भी हुई। जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जेडी सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें