फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, दस लाख का नुकसान

विज्ञापन
कासगंज पटियाली के दरियागवंज में खाद बीज की दुकान में आग के बाद जला सामान - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। दरियावगंज में एक खाद बीज की दुकान में बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से दुकान में रखी खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाएं जलकर राख हो गईं। आग से दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी पर राजस्व कर्मी क्षति के आकलन के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्राम थानगांव निवासी सतीश गुप्ता की दरियावगंज में खाद बीज की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देखकर लोगों ने सतीश गुप्ता को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर सतीश मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शटर खोलकर देखा तो वह दुकान में आग लगी हुई थी।
लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखी खाद, बीज की बोरियां एवं कीटनाशक दवाएं आदि जल चुके थे। उन्होंने बताया कि लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की सूचना तहसीलदार तिमराज सिंह को दी गई। उनके निर्देश पर लेखपाल रूपकिशोर यादव क्षति के आकलन के लिए मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें