फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरजी राधा बल्लभ की नगर में निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
कासगंज में राधाबल्लभ शोभायात्रा में शामिल लोग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नदरई गेट स्थित गोशाला में ठाकुर जी राधाबल्लभ की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंडबाजों की धुन पर भक्त भजन कीर्तन करते शामिल हुए। इस दौरान राधाकृष्ण के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

नदरई गेट स्थित गोशाला से बृहस्पतिवार सुबह श्री राधाबल्लभ की शोभायात्रा विधिविधान से शुरू हुई। मंत्रोच्चारण के साथ राधाबल्लभ की प्रतिमाओं को मुख्य रथ में विराजमान किया गया। शोभायात्रा गोशाला से शुरू होकर मिशन चौराहा, माल गोदाम चौराहा, गांधी मूर्ति, बारहद्वारी सहित अन्य मार्गों से होते हुए गोशाला पहुंचकर संपन्न हुई।
पंडित दिनेश एवं दिवाकर ने मंत्रोच्चरण कर विधिविधान से प्रतिमाओं की स्थापना कराई। गोशाला कमेटी अध्यक्ष सुभाषचंद्र, सचिव आशीष पचौरी ने प्रतिमाओं की आरती उतारी। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान देवेंद्र झंवर, सुरेशचंद्र पटियात, हर्षवर्धन पटियात, देवेंद्र पचौरी, ग्रीश गुप्ता, रमेशचंद्र साहू, हीरेंद्र, संतोष अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद विरथरे, मंत्री सुखवीर पुंडीर, नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, पंकज पुंडीर, मीडिया प्रभारी अखिल पुंडीर ,बजरंग दल नगर संयोजक अंकित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें