फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेडर में आग लगने से झुलसी महिला की मौत

विज्ञापन
कासगंज के बड्डूनगर में सिलेंडर फटने की घटना के बाद एकत्रित भीड़ - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शहर के बडडू नगर क्षेत्र में खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लगने से महिला झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मेहरुनिशा (35) पत्नी अशफाक सुबह के समय खाना बना रही थी। तभी अचानक सिलिंडर में आग लग गई। इससे मेहरूनिशा भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे के समय पति घर पर नहीं था। महिला की चीखपुकार सुनकर मकान के निचले हिस्से में रह रहे उनके देवर अच्छन ने दमकल विभाग को जानकारी दी।
पुलिस और दमकल मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया और महिला को बाहर निकाला। लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुकी थी। सूचना पर एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। महिला को अस्पताल भेजा गया। जानकारी पर पति भी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही ने बताया कि सिलिंडर में आग लगने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें