ासगंज के पटियाली क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर में आग लगने से झोपड़ी में जला सामान।
- फोटो : KASGANJ
पटियाली। क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर में एक झोंपड़ी में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने पड़ोस की एक और झोंपड़ी को जद में ले लिया। इससे दोनों ही झोंपड़ियों में रखा सामान व रुपये जल गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
रविवार दोपहर में ग्राम उस्मानपुर निवासी अमरपाल की झोंपड़ी में अचानक आग लग गई। इससे परिजन चीख पुकार करते हुए घर से बाहर निकल गए। जल्दी ही आग ने पड़ौसी मुकेश की झोंपड़ी को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लगभग दो घंटे की कवायद के बाद ग्रामीणों ने आग को बुझाया।
लेकिन तब तक अमरपाल की झोंपड़ी में रखे 16 हजार रुपये और गल्ला व गृहस्थी का सामान जल गया। साथ ही मुकेश के घर में नौ हजार रुपये व अन्य सामान जल गया। जानकारी पर उपजिलाधिकारी शिव कुमार ने राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद एवं लेखपाल सरिता यादव को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया है।