फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आसमान से बरस रही आग, रुला रही बिजली कटौती

Sun, 26 May 2024 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है। एक तरफ आसमान से जहां आग बरस रही है तो वहीं दूसरी तरफ बिजली कटौती लोगों को रुला रही है। हाल ये है कि विद्युत उपकेंद्रों की 33 केवीए मुख्य आपूर्ति ही फेल हो जा रही है। शनिवार रात को भी ओवरलोडिंग के चलते ये समस्या बनी रही। वहीं दिन में फॉल्ट और मरम्मत के नाम पर बिजली कटौती का खेल जारी रहा।
विज्ञापन


नौतपा शुरू होने के बाद से ही सूरज अपना कहर बरपा रहा है। लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर आसमान से आग बरसती रही। सड़क पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया, लेकिन घर में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दरअसल बिजली कटौती के कारण घर में भी लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। शनिवार रात 10 बजे के करीब सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए मुख्य आपूर्ति फेल हो गई। इसके कारण एक तिहाई शहर की आपूर्ति बंद हो गई।
कुछ देर बाद आपूर्ति शुरू कराई तो फिर से फेल हो गई। ये सिलसिला लगातार जारी रहा। इतना ही नहीं गोपाल नगर, ओमनगर, आवास विकास, ईशन नदी पुल समेत अन्य क्षेत्रों में ट्रांसफाॅर्मर में फाॅल्ट होते रहे। इसके कारण रात 1 बजे तक बिजली कटौती रही। रात 1 बजे के बाद बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में भी फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रात में लोग छतों पर टहलते नजर आए। ऐसा ही कुछ हाल पावर हाउस उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाले क्षेत्र का भी रहा।
रात किसी तरह लोगों ने काटी, लेकिन सुबह 6 बजे से ही फिर बिजली कटौती चालू हो गई। कचेहरी रोड पर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक बिजली बंद रहने के कारण लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। वहीं नगला कीरत स्थित कांशीराम कॉलोनी की आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रही। यहां ट्रांसफाॅर्मर मरम्मत के नाम पर बिजली काटी गई थी।
-
विद्युत निगम के नए कार्य बन रहे मुसीबत
गर्मी के बीच विद्युत निगम के कराए जा रहे नए कार्य भी मुसीबत का कारण बन रहे हैं। नए खंभे तो कहीं लाइनों को डालने के काम के नाम पर घंटों बिजली काटी जा रही है। तेज धूप के बीच काम भी धीमी गति से हो पा रहा है। उद्दैतपुर अभई और चिंकी मिंकी होटल के पास नए बिजली के खंभे लगाने के नाम पर दोपहर तक बिजली गायब रही। वहीं छेदालाल वाली गली में लगातार 8 घंटे यानी पूरे दिन बिजली बंद रही। शनिवार को भी यहां पूरे दिन बिजली नहीं आई थी।

विद्युत निगम ने पहले क्यों नहीं दिया ध्यान
हर साल गर्मी में लोड बढ़ता ही है, लेकिन विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की शिथिलता के चलते अब फाॅल्ट और ओवरलोड की समस्या खड़ी हो रही है। गर्मी से पहले विद्युत निगम ने न तो लाइनों की मरम्मत कराई और न ही लोड बैलेंसिंग का काम पूरा किया। पुराने ढर्रे पर ही काम करने के चलते अब विद्युत निगम के लिए आपूर्ति एक बड़ा संकट बन गई है।

और सताएगी अभी गर्मी
मौसम का पूर्वानुमान आपको और भी परेशान कर सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान में आगे और गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है। अधिकतम तापमान बढ़कर 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है तो गर्मी से राहत दिलाने में कूलर भी नाकाफी साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें