फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन बिजली के तार ने बरबाद किए किसान, गेहूं की फसल स्वाहा

Wed, 10 Apr 2019 07:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गेहूं की फसल पकने का इंतजार कर रहा किसानों को उस समय बड़ा आघात पहुंचा, जब हाईटेंशन बिजली के तारों से उसकी फसल खाक हो गई। किसान की फसल में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल का गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत की। 
विज्ञापन


घटना फिरोजाबाद जनपद के खैरागढ़ क्षेत्र की है। यहां गांव फरीदा बरौली निवासी कालीचरन, भगवान सिंह, राजपाल के खेत हैं। इन खेतों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली के तार खींचे हुए हैं। बताया गया है कि बुधवार की दोपहर इन तारों में शार्ट सर्किट हो गया, इससे निकली चिंगारी खेतों पर गिरी। 


बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने कालीचरन, भगवान सिंह और राजपाल के खेतों में रखी गेहूं की करीब साढे़ सात बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना खैरगढ़ पुलिस और अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें