फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चिंगारी से लगी आग ने मचाया तांडव, दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Wed, 13 Apr 2022 08:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

गांव गढ़मुक्खा स्थित जाटव बस्ती में विद्युत ट्रांसफार्मर के खम्भों के तारों की चिंगारी से आग लग गई। पास में काफी संख्या में ईंधन,कंड्डे और भूसा रखा था, जो जल गया। दो जानवरों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
मौके पर दमकलकर्मी और इलाके के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थानाक्षेत्र कागारौल के गांव गढ़मुक्खा स्थित जाटव बस्ती में मकानों के पीछे ग्राम समाज की जमीन में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के खम्भों के तारों की चिंगारी से बुधवार शाम करीब चार बजे आग लग गई। पास में काफी संख्या में ईंधन,कंड्डे और भूसा रखा था, जो जल गया। दो जानवरों की मौत भी हुई है। वहीं तीन जानवर झुलसे हैं।

विज्ञापन


सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। करीब दो घंटे में आग पर काबू जा सका। मौके पर तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह खेरागढ़, कानूनगो, लेखपाल, ग्राम प्रधान, लाइनमैन,पशु चिकित्सक और थानाध्यक्ष मौजूद रहे। पीड़ितों के नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें