फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Dec 2022 03:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी के कैमरे चेक कर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
जलती बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना  रकाबगंज स्थित चक्कीपाट बुद्ध विहार में शुक्रवार रात को निजी कंपनी के कर्मचारी की घर के बाहर खड़ीं दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। लपटें निकलने पर क्षेत्र के लोगों को पता चला। उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर कर्मचारी के परिवार के लोग बाहर आ गए। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगाने वालों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


चक्कीपाट बुद्ध विहार निवासी सुमित गौतम ने बताया कि उन्होंने अपनी टीवीएस अपाचे और चाचा अविनाश कुमार की होंडा स्टेनर बाइक शुक्रवार रात को रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ी की थी। रात तकरीबन एक बजे मोहल्ले के लोगों ने दोनों बाइक में आग लगी देखी। पड़ोसियों ने शोर मचाया। इस पर वो घर से बाहर आ गए। बाइकों से लपटें उठ रही थीं। उन्होंने पानी डालकर 15 मिनट में आग पर काबू पाया। 

किसने लगाई आग?

उन्होंने बताया कि किसी से दुश्मनी नहीं है। आग किसने लगाई? यह समझ नहीं आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन आग लगाने वालों का सुराग नहीं लगा। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। क्षेत्र में और भी लोग अपने वाहन घरों के बाहर ही खड़ा करते हैं। इनमें किसी अन्य के वाहन को निशाना नहीं बनाया गया। थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी के कैमरे चेक कर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 

डीएम आवास के पास कारों में तोड़फोड़ करने वाले नहीं पकड़े

थाना रकाबगंज में मोटरसाइकिलों में आगजनी की घटना हुई। इससे पहले डीएम आवास के पास मोहनपुरा में चार कारों में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। मामले में पुलिस ने जांच की बात कही थी, लेकिन अब तक तोड़फोड़ करने वाले पकड़े नहीं जा सके हैं। उनकी पहचान तक नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें