फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से सराफा कारोबारी के घर में लगी आग

विज्ञापन
कासगंज गली मिट्ठूलाल क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी के मकान में शॉट सर्किट से लगी आग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नगर के पुरानी आबादी वाले गली मिट्ठूलाल क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी के बंद मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दमकल से करीब डेढ़ घंटे की कवायद के बाद काबू पाया। आग से तमाम इलेक्ट्रानिक उपकरण, एसी, टीवी, वाशिंग मशीन सहित अन्य घरेलू सामान व फर्नीचर जल गया। परिवार के लोग एक शादी समारोह में गए थे।
विज्ञापन

अग्निकांड की यह घटना गली मिट्ठूलाल के सराफा कारोबारी अभिनव गहलौत के घर हुई। बताया गया कि अभिनव अपने परिवार के साथ शहर के कन्हैया लाल मैरिज होम में विवाह समारोह में हिस्सा लेने गया हुआ था। घर बंद था। इसी बीच शॉर्ट सर्किट से घर के अंदर जाने वाली मेन लाइन में आग लग गई। यह मेन लाइन घर के जंगले से होकर जा रही थी। जैसे ही आग तेज हुई तो कमरे का सामान तेज लपटों के साथ जलने लगा।
घर के जंगले से बाहर की ओर आग की तेज लपटें आने लगीं। घर के अन्य किराएदारों व आसपास के लोगों ने जब आग देखी तो शोर मचने लगा और अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल फायरब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर आ गई। अभिनव को भी फोन पर घर में आग लगने की सूचना दी गई। अभिनव और परिवार के लोग घर वापस लौट आए। आग की तेज लपटें देखकर वह भी बुरी तरह से घबरा गए।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों के तत्काल पहुंचने पर आग बुझाने का क्रम शुरू हुआ। रात साढ़े 10 बजे से पहले लगी आग को दमकलकर्मियों ने 12 बजे तक काफी कवायद के बाद बुझाया। इलेक्ट्रानिक उपकरण और वायरिंग जलने के कारण काफी तीव्र दुर्गंध उठ रही थी। धुआं छंटने के बाद लोगों ने घर में प्रवेश किया तो काफी सामान जला पाया। वाशिंग मशीन, एसी, दरवाजे, खिड़की, फर्नीचर व अन्य घरेलू सामान जल गया। इनकी कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई गई।
- गली मिट्ठू लाल में रात में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल आग पर काबू करने के लिए दमकलकर्मियों को दमकल के साथ भेजा गया। तत्परता से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और आग को पूरे घर में फैलने से रोक लिया। शॉर्टसर्किट के कारण आग लगी थी। - आनंद रजनीश, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें