फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक की गोला फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Fri, 16 Jun 2017 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के लाइनपार थाना क्षेत्र के छारबाग स्थित प्लास्टिक का गोला बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। लपटें देख इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ फायर विभाग की गाड़िया भी मौके पर पहुंच कई। करीब दो घंटे तक जूझने के बाद दमकल कर्मी आग पर काबू पा सके। इस दौरान लाखों रुपये का सामान राख हो गया। साथ ही मकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन


लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी रवि शर्मा का छारबाग में मकान है। मकान में रामनगर निवासी इंद्रपाल राठौर पुत्र गुलजारी लाल राठौर प्लास्टिक के बोरे जलाकर गोला बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं।

गोलों से कपड़े धोने वाले ब्रश आगरा में तैयार किए जाते थे। फैक्ट्री आबादी के बाहर थी। आसपास आबादी न होने से आग लगने की जानकारी लोगों को तब हुई, जब लपटें आसमान चूमने लगीं। 
विज्ञापन


इस पर फैक्ट्री मालिक के साथ क्षेत्रीय लोग भी मौके पर पहुंचे।  रामनगर चौकी प्रभारी शैलेश निगम पुलिस बल के साथ पहुंचे। लेकिन समय से दमकल न आने के कारण वहां मौजूद लोग और पुलिसकर्मी बेबस खड़े रहे।

करीब एक घंटे बाद फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब कहीं जाकर आग बुझाने का काम शुरू हो सका। करीब दो घंटे तक चले अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक लाखाें रुपये का सामान राख हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें