फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता कारखाना में लगी आग, आधी रात घरों से निकलकर भागे लोग

Fri, 19 Jan 2018 11:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आग से माल जलकर हुआ राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के  मंटोला क्षेत्र में गुरुवार रात को एक जूता कारखाना में आग लग गई। आबादी क्षेत्र में ये कारखाना होने से हड़कंप मच गया। चार दमकलों ने चार घंटे में आग बुझाई। लाखों के नुकसान का अनुमान है। 
विज्ञापन


ये कारखाना जमात खाने वाली गली में मोहम्मद अफजाल का है। गुरुवार रात दो बजे कारखाने की इमारत से धुआं निकलता देखकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर आए। 

कुछ ही देर में कारखाना से लपटें निकलने लगीं। आसपास ही कई गोदाम और जूता कारखाने हैं। आग फैलने की आशंका से हड़कंप मच गया। 

कारखाना गली में होने से दमकल कर्मियों को पहुंचने में मुश्किल हुई। ऐसे में दमकल से पानी का पाइप लगाकर अंदर ले गए। करीब चार घंटे में शुक्रवार सुबह छह बजे आग बुझ सकी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें