फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से लगी मकान में आग, घेरलू सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर के लवकुशनगर में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे मकान में रखा घरेलू सामान जल गया। लोगों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। मकान स्वामी दिल्ली में थे और उनके परिचित मकान की छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से आग लवकुशनगर निवासी राकेश के मकान में लगी। राकेश व उनका भाई मुकेश दिल्ली में काम करते हैं। उनके परिचित संजय और नीटू उनके मकान की छत पर सो रहे थे। तभी अचानक नीचे के कमरे से धुआं उठने लगा। जब पड़ोस के लोगों को घुटन महसूस हुई तो वे जाग गए। घर से बाहर निकलकर देखा तो पड़ोस के मकान से धुआं निकल रहा था। इसके बाद शोर मचा दिया, जिससे लोग एकत्रित हो गए। घर के अंदर जाकर देखा गया तो कमरे में तेजी से आग लगी हुई थी। सभी ने मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया। पास के स्कूल एवं मकानों से सबमर्सिबल को चलवाकर लोगों ने पानी से आग को बुझाना शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। घटना की जानकारी पर दूसरे मोहल्ले में रह रहे राकेश के बहन बहनोई भी मौके पर पहुंच गए। घर में रखी टीवी, बेड, कपड़े आदि अन्य घरेलू सामान जल गया। संजय ने बताया कि 20 हजार रुपये की मक्का भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें