फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इलेक्ट्राॅनिक्स के गोदाम में आग, फ्लैटों में फंसे चार परिवार...ऐसे निकल सके बाहर

Wed, 06 Nov 2024 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सदर क्षेत्र स्थित मां दुर्गा कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग में ई-स्कूटी में आग लग गई। इस आग की चपेट में गोदाम आ गया। गोदाम से लपटें उठीं तो फ्लैटों में रह रहे चार परिवार फंस गए। स्थानीय लोगों ने सीढ़ी लगाकर उन्हें बाहर निकाला।
 
विज्ञापन
स्कूटी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर क्षेत्र स्थित मां दुर्गा कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग के बेसमेंट में खड़ी एक ई-स्कूटी में मंगलवार को आग लग गई। धुआंं उठता देख काॅम्प्लेक्स में रह रहे परिवार दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने सीढ़ी लगाकर उन्हें बाहर निकाला। फायरब्रिगेड की टीम पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


मां दुर्गा काॅम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर चार फ्लैट में सगे भाई अजय मित्तल, विजय मित्तल, मनोज मित्तल और वरुण मित्तल रहते हैं। अजय मित्तल ने पुलिस को बताया कि बेसमेंट में उनका इलेक्ट्राॅनिक उपकरण का गोदाम है। मंगलवार शाम तकरीबन 6 बजे बेसमेंट में खड़ी ई-स्कूटी में आग लग गई। 

आग की चपेट में गोदाम में रखी वाशिंग मशीन व अन्य उपकरण भी आ गए। धुआं फ्लैट तक आने पर सभी दहशत में आ गए। पड़ोसियों ने परिवार के लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर दमकल भी आ गई। मगर, तब तक आग बुझा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें