फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: केनरा बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों ने परिसर किया खाली; मौके पर पहुंची दमकल

Thu, 29 May 2025 01:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 1 स्थित केनरा बैंक में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
केनरा बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बोदला-जगदीशपुरा रोड स्थित केनरा बैंक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देख कर्मचारियों में दहशत फैल गई। बैंक कर्मियों ने परिसर को खाली कर दिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 1 स्थित केनरा बैंक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा उस समय हुआ जब बैंक में बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद थे। अचानक आग भड़कने लगी। ये देख लोगों के हाथ पांव फूल गए। ग्राहकों के साथ बैंक कर्मचारियों ने परिसर को खाली कर दिया। तत्काल ही सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें