फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इस वजह से लगी एपी एक्सप्रेस में आग, अधिकारी कर रहे जांच

Tue, 22 May 2018 03:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश एयरकंडीशनर एक्सप्रेस (22416) में बिरला नगर (ग्वालियर) के पास दो कोचों में आग एसी फटने से लगी और दोनों कोच आग के गोले में तब्दील हो गए। 
विज्ञापन


हालांकि रेलवे की जांच टीमें हादसे की जांच कर रही हैं, लेकिन एसी फटने से आग लगने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हाल में गाड़ी के एसी में खराबी की कई शिकायतें आ चुकी थीं। 

गर्मी बढ़ने के साथ ही गाड़ियों में इस तरह की शिकायतें बढ़ गई हैं। सोमवार को आगरा कैंट से ग्वालियर के लिए रवाना हुई एपी एसी एक्सप्रेस के कोच बी- 6 और बी- 7 में आग लगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

14 कोच वाली पूरी तरह से एसी गाड़ी में सेंट्रल एसी है। एसी चलाने के लिए गाड़ी में चार पावर कार भी लगे हैं। इसक अलावा जनरेटर भी लगाया गया है। 

इसी गाड़ी में 13 मई को नई दिल्ली से विशाखापत्तनम की ओर जाते वक्त विजयवाड़ा में पावर कार फेल होने से कई कोचों के एसी खराब हो गए थे। गाड़ी को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रोका गया था। 

गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रेनों में लगातार एसी चल रहे हैं। इनके रखरखाव पर खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अग्निकांड के कारणों की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें