आगरा में ताजगंज के धांधुपुरा से कागारोल के लौरई गांव जा रही बरात की डबल डेकर बस से रास्ते में नगला मृदंगा गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन छू जाने से आग लग गई।
हादसे में दो दूल्हों के पिता समेत लोगों की मौत हो गई जबकि 25 झुलस गए। इनमें से छह की हालत गंभीर है। रात साढ़े नौ बजे हुए इस हादसे में पुलिस मौके पर साढ़े बारह बजे पहुंची, तो गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया और जीप में आग लगा दी।
धांधुपुरा से फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह के चचेरे भाई विशन स्वरूप के दो बेटों विक्रम और जयपाल की बरात गई थी। लौरई के मेंबर सिंह की बेटी शिखा से विक्रम और अंजली से जयपाल की शादी होनी थी।
लोगों ने फूंकी जीप
- फोटो : अमर उजाला
बस में 100 लोग सवार थे। इनमें शामिल नैना सिंह ने बताया कि नगला मृदंगा के पास सामने से बाइक पर युवक तेजी से आ रहा। उसे बचाने को बस ड्राइवर ने कोशिश की।
कम ऊंचाई पर लटके तार इसी दौरान बस से टच हो गए। जोर का झटका लगा। टायर फटने से धमाके जैसी आवाज आई। लोग कूद पड़े। 50 लोग रह गए थे। तभी पूरी बस में आग लग गई।
उन्हें निकालने की कोशिश की गई। 25 तो निकाल लिए गए। 25 झुलस गए। बस के पीछे चल रही गाड़ियों से झुलसे हुए लोगों को अस्पताल भेजा गया। पुष्पांजलि हास्पिटल लाए गए।
विशन स्वरूप (65) और जगदीश (64) की मृत्यु हो गई। झुलसे लोगों में विजेंद्र सिंह, मनोहर, दीपक , सम्मान सिंह, लेबर, नेम सिंह, सिंटू, पिंटू शामिल हैं। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
फतेहपुर सीकरी से भ्ााजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि बहुद दुखद हादसा है, मेरे खास चचेरे भाई समेत दो लोगों की मौत हो गई है, तार काफी कम ऊंचाई पर थे।
एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण्ा ने बताया कि बस से तार छू जाने से हादसा हुआ, दो लोगों की मौत हो गई, कई घायल हैं, लोगों ने यूपी - 100 की जीप फूंक दी।