फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: एसएन मेडिकल कॉलेज में चार साल में नहीं लगा अग्निशमन प्रणाली

Mon, 08 Nov 2021 12:20 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दो बार आग लग चुकी है। गनीमत रही कि आग विकराल नहीं थी। लेकिन इसके बावजूद अभी तक सुरक्षा प्रणाली का बंदोबस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
एसएन में फायर उपकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के अहमद नगर अस्पताल में आगजनी जैसे हादसे की एसएन मेडिकल कॉलेज में भी आशंका बनी हुई है। यहां बहुमंजिला इमारतों तक में अग्निशमन प्रणाली कार्य नहीं कर रही है। चार साल से सिस्टम अधूरा पड़ा है। अब तो इनके उपकरण भी खराब होने लगे हैं। पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है।  2016-17 में करीब 4.90 करोड़ रुपये का बजट तय हुआ। इसमें सर्जिकल ब्लॉक, सात मंजिला इमारत, नर्सिंग कॉलेज, इमरजेंसी-ट्रॉमा सेंटर, बाल रोग विभाग समेत सभी पुराने विभागों में सेंट्रल पाइपलाइन के जरिये फायर फाइटिंग सिस्टम लगने थे। इसका कार्य शुरू हुआ, लेकिन इन विभागों में व्यवस्था शुरू नहीं हुई। इन सभी विभागों में एक वक्त में दो हजार से अधिक मरीज और तीन हजार तीमारदार मौजूद रहते हैं। फायर फाइटिंग सिस्टम शुरू नहीं होने से इनके उपकरणों में जंग लग गई है, कहीं यह टूटे हुए हैं। पाइपलाइन का भी यही हाल है। ऐसे में आग से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। 

विज्ञापन


दो बार लग चुकी है सर्जिकल ब्लॉक में आग
सर्जिकल ब्लॉक (आठ मंजिला इमारत) में दो बार आग लग चुकी है। 2018 में नर्सिंग स्टाफ के कमरे में आग लगने से फर्नीचर जल गया था। 2019 में तीसरी मंजिल के स्टोर में आग लग गई थी। धुआं उठने से तीमारदार अपने मरीज को लेकर नीचे बमुश्किल उतरे थे। फायर बिग्रेड ने आग बुझाई थी। धुएं से कई मरीजों की हालत भी खराब हो गई थी। 

सर्जिकल ब्लॉक के लिए बजट मांगा
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज, इमरजेंसी समेत पुराने विभागों में पाइपलाइन बिछाकर टेस्टिंग चल रही है। इसी महीने में फायर फाइटिंग सिस्टम शुरू हो जाएगा। सर्जिकल ब्लॉक के लिए सरकार से बजट मांगा है, इसकी स्वीकृति होने पर यहां भी व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Petrol Diesel Price: तीसरे दिन भी नहीं बढ़े दाम, जनता को मिली राहत, जानिए आगरा में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें