फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु जांच प्रयोगशाला में लगी आग

विज्ञापन
15एमएनपी-15-भांवत चौराहा स्थित पशु रोग निदान प्रयोगशाला में लगी आग को बुझाते अग्रिशमनकर्मी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। स्टेशन रोड स्थित पशु जांच प्रयोगशाला में शनिवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं आग बुझाने के लिए दो दमकल मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक प्रयोगशाला में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित जिला पशु चिकित्सालय परिसर में बने पशु जांच प्रयोगशाला के भवन से शनिवार की सुबह करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने धुआं के साथ ही आग की लपटें निकलता देख पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया, आग बेकाबू होकर आसपास के कमरों तक पहुंचने लगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व दमकलकर्मी भी पहुंच गए। आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। इस बीच एक दमकल में पानी खत्म होने के बाद दूसरे दमकल को बुलाया गया। करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग में लाखों का नुकसान होने की बात कही गई है।
आसपास रह रहे लोगों में मची अफरा तफरी
पशु चिकित्सालय में बने पशु जांच प्रयोगशाला भवन में भीषण आग लगने से आसपास के लोग भी भयभीत हो गए। प्रयोगशाला के पीछे कई मकान भी बने हुए हैं। लोग आग की तीव्रता को देखते हुए घरों से बाहर निकल आए। अफरा तफरी के माहौल के बीच पुलिस व दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु जांच प्रयोगशाला में आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग कैसे लगी इसकी भी जांच कराई जा रही है।
डॉ. विपिन कुमार गर्ग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें