फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को क्यों जिंदा जलाने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने जब देवर की अश्लील हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। वहीं पुलिस का कहना है कि देवर से झगड़े के बाद महिला ने खुद ही पल्लू में आग लगा ली। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सोमवार की रात कमरे में सो रही थी। तभी देवर घरवालों से नजर बचाकर कमरे में दाखिल हो गया। सो रही भाभी के साथ वह अश्लील हरकतें करने लगा। जागने के बाद जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से उस वक्त चला गया। आरोप है कि मंगलवार की सुबह देवर ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की, इतना ही नहीं अन्य परिजनों के साथ मिलकर उस पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। किसी तरह से बचकर निकली महिला ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि देवर से हुए झगड़े के बाद गुस्से में महिला ने पल्लू में आग लगा ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें