फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लर्निंग आउट कम परीक्षा के लिए एक घंटे पहले पहुंचेंगे प्रश्न पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए बुधवार को जिले में लर्निंग आउट कम परीक्षा होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए जिले में 1809 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर कड़ी निगरानी के बीच आयोजित होने वाली इस परीक्षा में प्रश्न पत्र परीक्षा से एक घंटे पहले ही पर्यवेक्षक के माध्यम से पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की लर्निंग आउट कम परीक्षा की तैयारियों की मंगलवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने समीक्षा की। जिलाधिकारी के निर्देश पर परीक्षा में लगे सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे परीक्षा की पूरी तरह से निगरानी करें। सभी 1809 केंद्र पर लगाए गए पर्यवेक्षकों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले प्रश्न पत्रों के साथ पहुंचने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस परीक्षा में कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि परीक्ष के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा में लगे नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा में किसी प्रकार की नकल हुई तो नोडल अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एआरपी चयन के लिए अंतिम तिथि आज
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में रिक्त चल रहे एआरपी चयन के लिए 19 फरवरी अंतिम तिथि है। इच्छुक शिक्षक-शिक्षिकाएं अपना आवेदन कर एआरपी पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें