फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News:आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलती बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा  

Fri, 20 May 2022 05:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ट्रेवल एजेंसी की बस सवारियां लेकर मऊ से दिल्ली जा रही थी, तभी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस के इंजन में आग लग गई। ये देख बस चालक ने सूझबूझ के साथ बस रोकी और उसमें से सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। मऊ से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस के इंजन में आग लग गई। जानकारी होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोक दी। सभी सवारियों को सुरक्षित उतारने के साथ ही आग को बुझाया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह तड़के एक ट्रेवल एजेंसी की बस करीब 80 सवारियां लेकर मऊ से दिल्ली जा रही थी। सुबह चार बजे बस जब करहल में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 86 के पास पहुंची, तभी अचानक बस के इंजन में आग लग गई। इस समय बस में मौजूद अधिकतर यात्री सो रहे थे। चालक को डर था कि यदि सवारियों को बता दिया, तो भगदड़ मच  सकती है। इसलिए चालक ने बिना घबराए सूझबूझ दिखाते हुए बस को एक साइड में रोक दिया।

इसके बाद सवारियों से अपने सामान सहित नीचे उतरने की बात कही। सवारियों को जब पता चला कि इंजन में आग लगी है तो भगदड़ मच गई, लेकिन चालक व परिचालक ने सभी को शांत करते हुए नीचे उतारा। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। इंजन में लगी आग को कुछ देर की मशक्कत के बाद बुझा लिया गया। पुलिस ने यात्रियों को दूसरे वाहन में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस का कहना है कि बस के इंजन में आग लग गई थी। सभी यात्रा सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें