फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रंगोत्सव के बीच धू-धूकर जलने लगा ट्रांसफार्मर, मची भगदड़, कड़ी मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने पाया काबू

Thu, 09 Mar 2023 11:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में होली खेलने के दौरान शॉर्ट सर्किट से एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के दुकानदार भयभीत हो गए। वह अपनी दुकानें बंद करके बाहर आ गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।  
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की सुबह अचानक एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे वह धू-धूकर जलने लगा। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। रंगोत्सव के बीच हुई इस घटना से लोग बचाव करने के लिए भागने लगे। आसपास की दुकानें बंद हो गईं। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमनकर्मियों ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


मामला बाह थाना क्षेत्र के जैतपुर चौराहे की सुबह 9.30 बजे की है। यहां गुरुवार की सुबह होली का उत्सव चल रहा था। हुरियारे रंगोत्सव में व्यस्त थे। ठोलक की थाप और साउंड की आवाज में लोग थिरक रहे थे। इसी समय चौराहे पर रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से अचानक एक चिंगारी निकली। देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगा। इससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।

दुकानें बंद करके एकत्र हो गए दुकानदार

रंगोत्सव ठप हो गया। लोग आग पर काबू पाने की योजना बनाने लगे। आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद करके एक जगह एकत्र हो गए। आग बढ़ती देख लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमनकर्मियों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत करके आग पर काबू पाया। इसके बाद लोग शांत हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें