फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टाइल्स शोरूम में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

Fri, 21 Mar 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के कासगंज-सोरों मार्ग स्थित टाइल्स के शोरूम में शुक्रवार की दोपहर को शॉर्ट-सर्किट से शोरूम के पीछे के हिस्से की दूसरी मंजिल में आग लग गई। सूचना पर फायर बिग्रेड कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर के कारोबारी शांतनु चौधरी का शहर के कासगंज-सोरों मार्ग पर टाइल्स का शोरूम है। शुक्रवार की सुबह 9 बजे शॉट-सर्किट से शोरूम के पिछले हिस्से की दूसरी में मंजिल में आग लग गई। कार्य कर रहे जब कर्मचारियों ने देखा तो उन्होंने सूचना शोरूम मालिक को दी। देखते ही देखते आग ने शोलों का रूप ले लिया। शोरूम मालिक ने सूचना फायर बिग्रेड को दी। शोरूम मालिक शांतनु चौधरी ने बताया कि आग में सेनेटरी वेयर का सामान जला है। लगभग चार से-पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि पीछे के हिस्से में आग रही। यदि आगे फैलती तो बहुत नुकसान होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें